गंजे सिर में बाल उगने के लिए करे मेथी दान का सेवन, घने और मजबूत भी होंगे बाल

Hair Care Tips: बालों का कमजोर होना, टूटना, झड़ना और असमय सफेद होना एक आम समस्‍या होती जा रही है जिससे इन दिनों हर दूसरा इंसान परेशान है. इन समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं. इनमें से एक घरेलू उपाय है मेथी के बीज. जी हां, मेथी के बीज में भरपूर मात्रा में आयरन, जिंक, हेल्‍दी फैट और प्रोटीन पाए जाते हैं जो बालों को भरपूर न्‍यूट्रीशन देने के काम आता है. साथ ही इसमें एंटी फंगस और एंटी इन्‍फ्लामेट्री तत्‍व होते हैं, जो बालों के ग्रोथ के लिए जरूरी है.

इन बीजों का सही से सेवन करने से आपके बाल घने भी होंगे. यही वजह है कि, आयुर्वेद में वर्षों से बालों की समस्‍याओं को दूर करने के लिए मेथी के बीज का इस्‍तेमाल किया जाता है. इन बीजों का सही यूज करने से सिर पर बाल उगेंगे. साथ ही बाल घने और मजबूत भी होंगे. लेकिन, सवाल है कि मेथी दानों का सेवन करना कैसे हैं?

मेथी दानों में कौन सा पोषक तत्व: डॉ. बताते हैं कि, मेथी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. विशेष रूप से मेथी में मौजूद बायोटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों के रोमों को मजबूत कर उनके विकास में मदद करता है. साथ ही बालों को घना भी बनाते हैं.

इन पोषक तत्वों से होगी ग्रोथ: मेथी में प्रोटीन, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड सहित पोषक तत्व बालों के विकास में बहुत सहायक होते हैं. इसके अलावा इसमें जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में सहायक हैं

नए बाल उगाने में मदद: मेथी दानों पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व आपके बालों की जड़ों तक जाते हैं और उन्हें स्वस्थ और नए बाल उगाने में मदद करते हैं. इसलिए बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में मेथी को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए.

मेथी दानों का ऐसे करें सेवन: एक्सपर्ट के मुताबिक, गिरते बालों को रोकने या फिर सिर पर बाल उगाने के लिए मेथी दानों को अंकुरित करके खाना चाहिए. मेथी को भिगोकर अंकुरित करके खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं. ऐसा करने से बालों में मजबूती आती है. साथ ही बालों को घना और लंबा बनाने में भी मदद मिल सकती है.

अंकुरित मेथी दाना कैसे बनाएं: रात को उचित मात्रा में मेथी दानों को पानी में भिगो दें. सुबह उठकर पानी पी लें और बची हुई मेथी को एक सूती कपड़े में बांध लें. ऐसा करने से अगले दिन दानें अंकुरित हो जाएंगे. आप चाहें तो मेथी दानों में सूखे मेवे, कटा प्याज, टमाटर, नींबू का रस, गाजर, खीरा और थोड़ा नमक मिलाकर स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं.

नोट;- उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post MCD का बुलडोजर ऐक्शन, 125 एकड़ जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त 35 प्रॉपर्टी को किया गया सील
Next post भिलाई में भोले बाबा की बारात : बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने तेज की तैयारियां, दया सिंह ने बनाई विभिन्न समितियां