ताज़ा खबर
Home / देश / ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह 2 दिन से लापता

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह 2 दिन से लापता

सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का रोल प्ले करने वाले फेमस एक्टर गुरुचरण सिंह चार दिनों से लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर कुछ दिन पहले अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली गए थे और 22 अप्रैल, 2024 को मुंबई लौटने वाले थे। हालांकि, वह शहर नहीं पहुंचे और एयरपोर्ट से ही गायब हो गए हैं। आइए दिखाते हैं उनकी लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।

गुरुचरण सिंह  के अचानक गायब होने से उनके फैंस चिंता में हैं और उनके पिता ने शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका 50 साल का बेटा सुबह 8:30 बजे फ्लाइट पकड़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा। इस बीच गुरुचरण गुरुचरण के इंस्टा से पता चला है कि उनकी लास्ट पोस्ट उनके पिता के बर्थडे के लिए ही थी।

गुरुचरण सिंह का लास्ट पोस्ट

सोढ़ी ने पिता के साथ कई सारी फोटोज को जोड़ते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो उनके साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए गुरुचरण ने कैप्शन में लिखा- डिवाइन बर्थडे टू फादर। ये पोस्ट चार दिन पहले ही किया गया है।

फोन भी बंद है

इस बीच, गुरुचरण की दोस्त, सोनी ने ‘पिंकविला’ से बात की और खुलासा किया कि उनका फोन 24 अप्रैल, 2024 से बंद है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मुंबई में एक रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन जब वह शहर नहीं लौटे, तो शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने आगे बताया कि गुरुचरण की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी।

सोढ़ी ने क्यों छोड़ा था TMKOC?

गुरुचरण सिंह ने एक मौज-मस्ती करने वाले ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का रोल प्ले किया था, जो पार्टी करना पसंद करता था और अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता था। हालांकि, दर्शकों की मांग के कारण एक्टर ने 2013 में एक बार शो छोड़ दिया और अगले साल वापस लौट आए। लेकिन उन्होंने 2020 में हमेशा के लिए शो छोड़ दिया। 2021 में, एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान TMKOC से बाहर निकलने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा था कि लगभग उसी समय उनके पिता की सर्जरी हुई थी और उन्हें भी अपनी जिंदगी में कुछ चीजों का ख्याल रखना था।

About jagatadmin

Check Also

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब, जानें तिथि, पूजाविधि और नियम

Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *