Skip to content

Menu
  • Home
  • खास खबर
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • आस्था
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सियासत
  • ई पेपर
  • स्वास्थ्य
  • 20 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 JAGAT BHOOMI
  • जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत…
Menu

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

Posted on June 22, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, ‘झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु राजग का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई.’ उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, ‘जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू जी का इस हेतु चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है.’

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा है. मोदी ने उम्मीद जताई कि वह देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘लाखों लोग, जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और जीवन में कठिनाइयों का सामना किया है, वे द्रौपदी मुर्मू के जीवन से शक्ति प्राप्त करते हैं. नीतिगत मुद्दों पर उनकी समझ और उनकी दयालु प्रवृत्ति से देश को बहुत फायदा होगा.’’

मोदी ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू ने समाज की सेवा और गरीबों, वंचितों और शोषितों के सशक्तिकरण में अपना जीवन खपा दिया. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा. मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी.’’

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार घोषित किये जाने के फैसले की सराहना की और कहा कि यह कदम आदिवासी गौरव को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा.

शाह ने कई ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा महिलाओं और आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है. ‘‘आज देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व जे पी नड्डा की अध्यक्षता में राजग ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू जी के नाम की घोषणा की है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चाहे महिला सशक्तिकरण हो या जनजातीय अस्मिता के गौरव को पुनर्स्थापित करना हो, इस दिशा में जितने कार्य पिछले 8 साल में हुए हैं वो पहले कभी नहीं हुए. आज का ये निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के महिला व जनजातीय कल्याण के उसी अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है.’’

शाह ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी ने जनजातीय समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने व जनप्रतिनिधि के रूप में लम्बे समय तक जनसेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. इस गरिमामई पद की प्रत्याशी बनने पर उनको शुभकामनाएं देता हूं व मुझे विश्वास है कि वो निश्चित रूप से जीतेंगी.’’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2025 | Design: Newspaperly WordPress Theme