Skip to content

Menu
  • Home
  • खास खबर
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • आस्था
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सियासत
  • ई पेपर
  • स्वास्थ्य
  • 20 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 JAGAT BHOOMI
  • जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत…
Menu

फूलपाड़ जलप्रपात से गिरकर युवक की मौत

Posted on October 23, 2021

दंतेवाड़ा  फूलपाड़ जलप्रपात में पैर फिसलने से एक युवक 60 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चट्‌टान चिकनी होने से उसका पैर फिसल गया और वो खाई में जा गिरा।

युवक के शव को उसके दोस्तों, आसपास के ग्रामीणों और पर्यटकों ने बाहर निकाला। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना इलाके के कामराम गांव का रहने वाला प्रकाश नाग (30) अपने दोस्तों के साथ फूलपाड़ जलप्रपात घूमने गया था।

वो जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में पहुंचने के लिए चट्टानों पर चढ़ रहा था। इस दौरान अचानक प्रकाश का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद वह एक खोह में भी फंस गया था।

इस हादसे के बाद दोस्त जोर-जोर से चिल्लाने लगे जिससे वहां मौजूद दूसरे पर्यटक और आसपास के ग्रामीण भी फौरन मौके पर पहुंच गए।

जिन्होंने प्रकाश के शव को बाहर निकाला। इस हादसे की सूचना कुआकोंडा थाना के जवानों को दी गई।

कुछ देर बाद जवान पहुंचे। थाना प्रभारी खोमन भंडारी ने बताया कि, युवक के शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2025 | Design: Newspaperly WordPress Theme