ताज़ा खबर
Home / Bilaspur / PM आवास दिलाने 4 लाख रुपए की ठगी

PM आवास दिलाने 4 लाख रुपए की ठगी

बिलासपुर  PM आवास में दो मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने नगर निगम के अधिकारियों तक खुद की पहुंच बताई और चार लाख रुपए हड़प लिए। छह माह तक चक्कर काटने के बाद भी मकान हीं मिला तो लोग थाने पहुंचे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। तब पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा।

प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए चार लाख रुपए में सौदा तय किया और एग्रीमेंट भी करा लिया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए। तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी।

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चार लाख रुपए को जुआ-सट्‌टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि प्रमेाद दुबे के मकान का कोर्ट में केस चल रहा है। प्रमोद को कोर्ट में केस हारने और मकान खाली करने की आशंका थी। ऐसे में उसके रहने की समस्या आ जाएगी। इसी के चलते वह मकान लेने के लिए सौदा किया था।

About jagatadmin

Check Also

पलाश के फूल के फायदे

औषधीय गुणों की खान है पलाश के फूल,कई बीमारियों की कर देता है छुट्टी!

Benefits of Palash flower : आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के दिनों में बढ़ते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *