जम्मू में आज साउदर्न सुपर स्टार को टक्कर देने उतरेंगे

जम्मू में आज साउदर्न सुपर स्टार को टक्कर देने उतरेंगे

इरफान पठान की कप्तानी की भीलवाड़ा किंग्स हार की हैट्रिक से बचने तो पिछले मैच की विजेता साउदर्न सुपर स्टार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।  ऐसे में अब टीम के लिए मुकाबला अहम होगा। इरफान पठान जम्मू-कश्मीर में खेल को निखार चुके हैं। ऐसे में वह इन परिस्थितियों में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। दूसरी तरफ, लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाली साउदर्न सुपर स्टार लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Legends League Cricket 2023: Bhilwara Kings vs Southern Super Stars match held at jammu ma stadium
पिछले मैच में दो गेंद शेष रहते मैच जीत जीतने से टीम आत्मविश्वास से भरी है। मंगलवार को दोनों टीमों ने कुछ समय तक मैदान पर प्रैक्टिस कर तैयारियों को पुख्ता किया। लीग के प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों के दो-दो अंक है।  एमए स्टेडियम में दर्शकों को मोबाइल के अलावा अन्य किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पिछले मैच में काफी संख्या में आए दर्शकों से इलेक्ट्रॉनिक सामान और तंबाकू पदार्थ मिले थे। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों को इस तरह के सामान के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बेटी की शादी के लिए मिलती है आर्थिक मदद,
Next post बहन-बहनोई से नहीं मिला आरोपित, जेल देखकर