ताज़ा खबर
Home / देश / MP में लोकसभा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन

MP में लोकसभा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन

बैतूल। मध्य प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार राज्य के बैतूल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। ये घटना तब हुई जब वे चुनाव प्रचार का काम ख़त्म कर अपने घर वापस जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

जिसके बाद आनन-फानन में उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शाम 4 बजकर 16 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद अब बैतूल सीट पर नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया हो सकती है।

About jagatadmin

Check Also

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब, जानें तिथि, पूजाविधि और नियम

Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *