ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / चुनाव के लिए सरोज पाण्डेय को मिली जिम्मेदारी

चुनाव के लिए सरोज पाण्डेय को मिली जिम्मेदारी

दुर्ग. यूपी चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बीजेपी नेत्री सरोज पाण्डेय को अहम जिम्मेदारी मिली है. यूपी चुनाव के लिए सरोज पाण्डेय सह प्रभारी बनाई गई हैं. सरोज पाण्डेय ने कहा कि यूपी में दोबारा कमल खिलेगा. पूर्ण बहुमत से दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी. अयोध्या का राम मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र भगवान राम का चुनाव में आशीर्वाद मिलेगा.

दिग्गज ब्राह्मण नेताओं की पूछ बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं की पूछ बढ़ गई है। भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डाक्‍टर सरोज पांडे को उत्तर प्रदेश चुनाव में सह प्रभारी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को मैदान में उतारा था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव संचालन करने वाली टीम की घोषणा की। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।

इसके साथ ही सह प्रभारी के रूप में सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शोभना करणदलाजे, विवेक ठाकुर और अन्नपूर्णा देवी को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को बनाया सह प्रभारी, बता दें कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को भी इससे पहले चुनाव के लिए मैदान में उतारा था।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों की नज़र ब्राह्मण वोटरों पर है। यही कारण है कि बसपा और सपा ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। कांग्रेस ने छह महीना पहले ही ब्राह्मण नेता राजेश तिवारी को उत्तर प्रदेश में प्रभारी सचिव बनाया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी बूथ स्तर के मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी निभाने वाली सरोज पांडे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले सरोज को महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया था।भाजपा ने इस हार की जब समीक्षा की तो पता चला कि तेजतर्रार नेता सरोज पांडे आपसी गुटबाजी के कारण हार गई।

इसके बाद इन्हें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। सरोज पांडे के नाम एक ही समय में महापौर, विधायक और सांसद होने का रिकॉर्ड है। वे दुर्ग की महापौर , वैशाली नगर से विधायक और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थी।

सरोज पांडे को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के विरोधी खेमे से जोड़ा जाता है। 15 साल भाजपा की सरकार में कई बार सरोज पांडे का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आया, हालांकि वह सफल नहीं हो पाई। सरोज मूल रूप से उत्तर प्रदेश की हैं, हालांकि उनका परिवार तीन पीढ़ी पहले छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आकर बस गया था। बाद में वे भिलाई शिफ्ट हो गई।

About jagatadmin

Check Also

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड दोनों ने साथ में लगाई फांसी

भिलाई नगर :दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *