ताज़ा खबर
Home / आस्था / कुछ घंटों बाद शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

कुछ घंटों बाद शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलय सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण वैशाख अमावस्या की तिथि पर मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में भारत में इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण किसी भी तरह धार्मिक कार्यों में कोई भी रुकावटें नहीं रहेगी। भारतीय समयानुसार आज सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज साल का यह पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा।

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पौधे में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद ही गर्भवती महिला को तुरंत स्नान करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में और घर के पूजा स्थल में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद तिल, चने की दाल का दान अवश्य करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद अपने आराध्य देव के दर्शन अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद परिवार सहित भगवान श्रीहरि विष्णु और माता तुलसी के नामों और मंत्रों का जाप करें।

    इन मंत्रों का जाप

    नकारात्मक शक्तियों का नाश करने के लिए
    ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभ
    जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।

    धन लाभ के लिए
    ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
    प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

    बुरी शक्तियों के नाश के लिए
    विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
    दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥

    शांति कायम करने के लिए
    तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
    हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥

    सिद्धि प्राप्त करने के लिए
    ॐ मां भयात् सर्वतो रक्ष, श्रियं वर्धय सर्वदा।
    शरीरारोग्यं मे देहि, देव-देव नमोऽस्तु ते।।

  • चूंकि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए आज किसी भी प्रकार का कोई सूतक नहीं लगेगा। सूतक उसी ग्रहण का मान्य होता है जो ग्रहण अपने यहां दिखाई दे। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि सूतक नहीं लगेगा फिर भी थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है।

About jagatadmin

Check Also

श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी है, रंगों के उत्सव की शुरुआत अनोखी कथा

देश के कई हिस्सों में होली की धूम देखी जाएगी। बता दें कि प्रत्येक वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *