ताज़ा खबर
Home / Bastar / MLA का बेटा बनकर, किसानों के खाते से निकाले 4 लाख

MLA का बेटा बनकर, किसानों के खाते से निकाले 4 लाख

कांकेर जिले में कांग्रेस विधायक के बेटा बनकर फर्जवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जो शख्स अपने आप को कांग्रेस विधायक का मुंह बोला बेटा बताया करता था। वो लोगों के बीच अपनी धौंस जमाया करता था। इसी आधार पर उसने एक धान खरीदी केंद्र में काम करते-करते किसानों के खाते से 4 लाख 15 हजार पार कर दिए। अब पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

पिंडकसा के किसान चैनूराम कोरचा और दलसूराम करंगा ने इस मामले में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के वक्त उन्होंने कुरेनार धान खरीदी केंद्र में धान बेचा था। धान बेचने के बाद जो पैसे आता था। वही निकालने हम बैंक गए थे। तभी हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि हमारे खाते से पैसे पार हो गए हैं।

खरीदी केंद्र के प्रभारी के साथ मिलकर निकाले पैसे

दोनों ने बताया कि खरीदी प्रभारी प्रकाश सरकार और अपने आप को अंतागढ़ से कांग्रेस विधायक अनूप नाग का मुंह बोला बेटा बोलने वाले मनोज बढ़ाई ने उनके खाते से फर्जी तरीके से पैसा आहरण किया और एक किसान का दो पंजीयन कर धान बेच दिया है। दोनों ने बताया कि धान बेचने के दौरान मनोज बढ़ाई ने पासबुक लेकर अपने पास रख लिया था। पैसा घर पहुंचाने का बहाना बताकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। जब रकम नहीं मिली तो जानकारी लेने पर पता चला खाते से रकम निकाल ली गई है।

बताया गया है कि किसान दलसूराम के एक ही खसरा नंबर पर दो बार पंजीयन किया गया था। दलसूराम ने 77 क्विंटल धान बेचा गया था। उसी खसरा नंबर में फर्जी तरीके से किए दूसरे पंजीयन में प्रभारी ने 92 क्विंटल धान बेचना बताया है। यह भी पता चला है कि दोनों की रकम क्रमश: 1.47 लाख तथा 1.76 लाख थी। मगर किसान की जानकारी बगैर इन दोनों ही राशि को उसके खाते से निकाल लिया गया है। वहीं दूसरे किसान चैनूराम कोरचा ने 26 क्विंटल धान बेचा था। लेकिन प्रभारी व सहायक ने मिलकर 16 क्विंटल और धान बेच दिया। जिसकी कीमत कुल रकम 92 हजार रूपए होती है। इस प्रकार दोनों के खाते से कुल 4 लाख 15 हजार रुपए निकाल लिए गए।

कथित बेटे की वजह से लोगों ने छोड़ी कांग्रेस

किसानों ने बताया कि मनोज इलाके में लोगों पर धौंस जमाया करता है। कहता है मैं कांग्रेस विधायक का बेटा हूं। उन्होंने बताया कि मनोज की वजह से इलाके के सभी किसान परेशान थे। खरीदी के दौरान तीन से चार किलो धान अतिरिक्त वो ले लिया करता था। जिसे लेकर विवाद भी हुआ था। परेशान होकर आसपास के गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर लिया था।

उसेंडी बोले-कार्रवाई नहीं हो रही

इधर, इस मामले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा है कि किसान के खाते से पैसा आहरण करने वाला एक आरोपी मनोज बढ़ाई अपने को विधायक का धर्मपुत्र (आदिवासी क्षेत्र में मुंह बोले बेटे को धर्मपुत्र कहा जाता है) बताता है। धौंस दिखा कर पूरे क्षेत्र में कई फर्जीवाड़ा कर रहा है। प्रशासन मामले में चुप्पी साधे हुए है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों के साथ शिकायत करने विक्रम उसेंडी भी पहुंचे थे।

विधायक हमसे कोई रिश्ता नहीं

मामला सामने आने के बाद विधायक अनूप नाग ने कहा है कि उनका एक पुत्र था। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मनोज बढ़ाई झूठा प्रचार करते स्वयं को धर्मपुत्र बता रहा है। उसका हमारे परिवार से कोई रिश्ता नहीं है।

टीआई जांच के बाद कार्रवाई

शिकायत के बाद बांदे थाना प्रभारी उमेश पाटिल ने बताया कि धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर खाते से रकम निकालने की दो किसानों ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

About jagatadmin

Check Also

पलाश के फूल के फायदे

औषधीय गुणों की खान है पलाश के फूल,कई बीमारियों की कर देता है छुट्टी!

Benefits of Palash flower : आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के दिनों में बढ़ते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *