चीन में भूकंप से मचा हाहाकार,100 से ज्यादा लोगों की मौत

चीन: चीन के गांसु प्रांत में सोमवार रात 6.2 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप की जद में चीन का किंघाई प्रांत, डियाओजी और काउंटी भी आए। जबरदस्त तीव्रता के भूकंप से इन सभी जगह तमाम इमारतें जमींदोज हो गईं। इस भूकंप से अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। गांसु प्रांत के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने ये जानकारी दी।

चीन में पिछले काफी समय से भूकंप आते रहे हैं। इस बार के भूकंप ने काफी कुछ तहस-नहस कर दिया है। 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण जो इमारतें जमींदोज हुई हैं, उनके नीचे तमाम लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने और लोगों की मौत और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। गांसु में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। ये भूकंप 35.7 डिग्री अक्षांश और 102.79 डिग्री देशांतर पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जेएन.1 का खौफ,केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी, बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें
Next post जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी बड़ी बहन, गर्भवती पत्नी जहर की पुड़िया लेकर पहुंची थाने