![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/07/SANTOSH.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-03-15-at-12.05.51-PM.jpeg)
राजधानी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यौन शोषण व मानव तस्करी को रोकने के लिए कड़े नियम अपनाते हुए स्पा और मसाज पार्लरों के संचालन के लिए नए सख्त दिशानिर्देश जारी किए।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2024-01-04-at-5.19.19-PM.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-22-at-4.41.45-PM.jpeg)
सरकार द्वारा जारी इस नई गाइडलाइन के अनुसार पुरूष को महिला या महिला को पुरूष मसाज पर रोक लगा दी गई है। यानी महिलाओं की मालिश के लिए महिला मालिशकर्ता रहेगी और पुरूष की मालिश के लिए पुरूष द्वारा ही मालिश की जाएगी।
दिल्ली में सरकार द्वारा लिया गया ये फैसला समाजिक स्तर पर सराहनीय होता नजर आ रहा है, लोगों द्वारा सरकार के इस नए नियम की सराहना की जा रही है।
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘‘हमने दिल्ली के कई मसाज पार्लरों पर औचक निरीक्षण कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया और सरकार को सिफारिशें सौंपी।
विपरीत लिंग के व्यक्ति से मसाज कराने पर प्रतिबंध लगाने के लिए मैं दिल्ली सरकार की आभारी हूॅं। इससे इस समस्या पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।’’
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2024-03-18-at-1.37.36-PM.jpeg)