![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/07/SANTOSH.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-03-15-at-12.05.51-PM.jpeg)
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नयापारा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, नयापारा में केजू राइस मिल के सामने एक केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई वो केरोसिन तेल लूटने के लिए टूट पड़े। मौके पर भीड़ जमा हो गई। हर कोई टैंकर की तरफ भाग रहा था। हर हाथ में बाल्टी और डिबा और केरोसिल तेल लूटने की जल्दबाजी साफ दिखाई दे रही थी।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2024-01-04-at-5.19.19-PM.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-22-at-4.41.45-PM.jpeg)
जानकारी के अनुसार दुर्ग के नयापारा में केजू राइस मिल के सामने एक केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही आसपास के लोग केरोसिन लूटने से लिए उमड़ पड़े। केरोसिन के सभी ब्लाक ऊपर से बंद थी लेकिन, केरोसिन रिसते हुए बाहर बह रहा था। लोग बाल्टी और डिब्बा लगाकर उसे ही भरने लगे। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लेने के कारण कोई गंभीर घटना नहीं हुई।
दुर्ग के नयापारा में हुई थी घटना, बड़ा हादसा टला
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में नयापारा दुर्ग के केजू राइस मिल के पास ये घटना हुई थी। टैंकर से पलटने के बाद उसमें से केरोसिन का रिसाव होने लगा। आसपास के लोग केरोसिन लूटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। परिवहनकर्ता को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी पूरी टीम को मौके पर भेजा।
पलटी हुए टैंकर से सावधानीपूर्वक केरोसिन को खाली कर दूसरे टैंकर में भरा गया और उसे वहां से रवाना किया। इसके बाद खाली टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। टैंकर से पलटने से सड़क पर भी केरोसिन बह गया था। जिसे मिट्टी डालकर पहले सुखाया गया और फिर उस जगह को अच्छे से साफ किया गया। ताकि उसके चलते कोई और घटना न हो।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2024-03-18-at-1.37.36-PM.jpeg)