राहुल से ईडी की पूछताछ जारी

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई। वह रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे।

इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ हुई।ईडी की पूछताछ जारी है। एजेंसी की तरफ से ताबड़तोड़ सवाल किए जा रहे हैं। वहीं इस बीच भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। संबित ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भ्रष्टाचार करते हैं फिर ड्रामा करते हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पहले नंबर की आरोपी हैं तो राहुल दूसरे नंबर के आरोपी हैं।कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे है, अगर ED कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन ED कानून का पालन नहीं कर रही है। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या है? इसका कोई जवाब नहीं है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी कांग्रेस के खिलाफ ऐसा बर्ताव कर रही है कि लग रहा है हम आतंकवादी हैं। भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक ये लोग जुर्म उठाते रहेंगे हम लोग इसी प्रकार से प्रदर्शन करते रहेंगे। केंद्र सरकार हमें ये बता दें कि 8 साल में ईडी,आईटी और CBI ने भाजपा नेता के खिलाफ एक भी कार्रवाई की हो।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें। इसके बावजूद बॉर्डर पर लोग खड़े हैं और हर सड़क पर लोग दिखेंगे। किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाना और रात भर उसे बैठाना, कहीं ऐसा कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक तो पूछताछ के बाद व्यक्ति भेज देते हैं और अगली तारीख देते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नहीं है, यह सत्याग्रह करते रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आत्मानंद स्कूल में फर्जीवाड़ा एडमिशन को लेकर
Next post सेना भर्ती में बदलाव, चार साल के लिए मिलेगा देश सेवा का मौका