ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / पुलिस की करतूत, पूरी पेट्रोलिंग टीम को किया सस्पेंड

पुलिस की करतूत, पूरी पेट्रोलिंग टीम को किया सस्पेंड

वाहन चालकों से पुलिस वसूली कर रही है। वहां सादे लिबास में एसपी पहुंचते हैं लेकिन पुलिस वाले उन्हें पहचान नहीं पाते।जब उन्हें पता चलता है तो होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ शेखपुरा में। यहां यह खेल रात में चल रहा था। दरअसल शेखपुरा में रात्रिकालीन गश्ती पर निकले पुलिसवाले वाहनों से वसूली कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की जगह वे अपनी जेब गर्म कर रहे थे।

लेकिन ऐन वक्त पर जिले के पुलिस कप्‍तान वहां पहुंच गए। अपनी आंखों से सबकुछ देखा। इसके बाद तो पुलिस वालों की शामत आ गई। एसपी ने पूरी पेट्रोलिंग पार्टी को सस्‍पेंड कर दिया। एएसआइ उपेंद्र कुमार सिंह और तीन जवानों को निलंबित किया गया है। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने यह जानकारी दी है। 

शेखपुरा के कालेज मोड़ पर हुआ। शेखपुरा थाने की पेट्रोलिंग टीम रात में गश्ती पर निकली थी। कालेज मोड़ नाके के पास पुलिस की गाड़ी लगाकर उधर से गुजरने वाले ट्रकों से वसूली की जाने लगी।

इधर देर रात एसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस को मिली नई गाड़ी में सिविल ड्रेस में बैठकर शहर का जायजा लेने निकल गए। शेखपुरा कालेज मोड़ के पास वाहनों की कतार देख उनका माथा ठनका।

वे जब पास पहुंचे तो पता चला कि यहां तो जेब गर्म की जा रही है।एसपी को तत्‍काल तो सिपाही पहचान नहीं सके। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि ये जिले के पुलिस कप्तान हैं, उनके होश उड़ गए। एसपी ने तत्‍काल है समूची पेट्रोलिंग टीम को सस्पेंड कर दिया।  इस मामले में पुकिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

बता दें एसपी शर्मा ने इससे पहले भी जिला में इस तरह की कार्रवाई की थी। तब रात में टाटी पुल पर वाहनों से वसूली करते पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को एसपी ने खुद पकड़ा था। 

About jagatadmin

Check Also

दूसरी महिला के साथ रह रहे प्रोफेसर पति को पत्नी ने ढूंढ कर पीटा छूटी नही मिलने का बनता था बहाना

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति एक ग्रेटर नोएडा की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *