IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED ने लगाया 540 करोड़ के कोल स्कैम का आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर आरोपियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोल मामले के आरोपी जमानत को लेकर कोर्ट में अर्जी लगा रहे हैं। ईडी की नीचली अदालत में जमानत खारिज होने के बाद अब एक-एक कर सभी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इस बीच IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। जिसपर कोर्ट ने जमानत पर फैसले को सुरक्षित रख लिया है। पिछली तारीख में कोर्ट में सुनवाई अधूरी रह गई थी। जिसके बाद आगे की दलील को कोर्ट ने सुना है।

जुलाई 2023 में IAS रानू साहू को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी ने विशेष कोर्ट में रानू को पेश किया जहां से कोर्ट ने रानू को जेल भेज दिया था। ईडी ने IAS रानू साहू की कोल घोटाले मामले में शामिल होना बताया था। रानू के वकील का कहना था कि जिन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, उन पर ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। जिस पर ईडी ने कोर्ट से कहा कि कुछ तथ्य इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मिस-कॉल या मैसेज के जरिये दोस्ती करना युवक को पड़ा महँगा
Next post देवरिया में दो युवतियों ने रचाई समलैंगिक शादी.