संभागायुक्त राठौर ने पदभार ग्रहण किया

दुर्ग: दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी राठौर दुर्ग संभाग के 11 वे आयुक्त होंगे। निवर्तमान संभागायुक्त जनक प्रसाद पाठक (आई.ए.एस) ने राठौर को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संभागायुक्त राठौर ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निर्वतमान संभागायुक्त ठक को विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थ संभागायुक्त राठौर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम पर हमला
Next post महादेव एप में पूर्व CM बघेल पर आरोप, ED की चार्जशीट पेश 508 करोड़