ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ रहे हैं गणित

निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ रहे हैं गणित

भिलाई जिले के चारों निकायों का चुनाव अब पूरे शीर्ष पर है। चुनावी वातावरण में गर्माहट आ चुकी है। कांग्रेस – भाजपा के साथ – साथ निर्दलीय प्रत्याशी पूरी ताकत से जुट गए हैं। चारों निकायों में 393 निर्दलीय प्रत्याशी दोनों दलों का गणित बिगाड़ने में लगे हैं।

बता दें कि भिलाई निगम, चरोदा निगम, रिसाली निगम तथा जामुल पालिका के चुनाव को लेकर चुनावी वातावरण बनाना शुरू हो चुका है। प्रत्याशी जनसंपर्क में पूरी ताकत लगा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा घरों तक मतदाताओं तक पहुंचने की होड लगी है।

राष्ट्रीय दल तो अपने अभियान में लगे ही है, निर्दलीय प्रत्याशी भी कहीं कम नजर नहीं आ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने जिस तरह से वातावरण तैयार करना शुरू किया है उससे बहुत से वार्ड में उलट फेर की संभावना भी बनती जा रही है।

70 वार्डों वाले भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के 70 तथा भाजपा के 69 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड 19 के भाजपा प्रत्याशी अजितेश सिंह द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के बाद इस वार्ड में कमल निशान नहीं है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने निर्दलीय प्रत्याशी रामकुमार साव को अपना समर्थन दिया है।

भिलाई निगम में कुल 175 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। भिलाई निगम के वार्ड-1 व वार्ड-9 में 11- 11 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। भिलाई निगम के लगभग 15 से 20 वार्ड ऐसे हैं जहां त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां निर्दलीय राष्ट्रीय दलों का समीकरण बिगाड़ रहे हैं।

भिलाई चरोदा निगम-

40 वार्डों वाले भिलाई चरोदा निगम में 147 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें 67 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें से 10 से 12 वार्डों में निर्दलियों ने त्रिकोणीय मुकाबले की स्थित ला दी है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा शांति नगर वार्ड की है। साथ ही बजरंग पारा, गांधी नगर, आजाद चौक, हथखोज, अकलोरडीह, मोरिद, जैसे चर्चित वार्ड भी शामिल है। कई वार्डों में तो निर्दलियों के भारी पड़ने की खबर आ रही है।40 वार्डो वाले रिसाली निगम में 174 प्रत्याशी मैदान में है।

जिसमें 94 प्रत्याशी निर्दलीय है। यहां 15 से 18 ऐसे वार्ड है जहां निर्दलियों ने त्रिकोणीय संघर्ष की स्थित ला दी है। परिणाम क्या होगा यह कह पाना कठिन है, पर निर्दलियों द्वारा जिस तरह से संघर्ष किया जा रहा है, उससे देखते हुए कहा जा सकता है कि परिणाम यहां कुछ भी हो सकता है।

बता दें कि रिसाली निगम में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बकायदा अपना पैनल भी बना रखा है। जिसमें 24 लोगों को शामिल किया गया है। यदि आठ दस निर्दलीय भी जीत गए तो शहर सरकार इनके बगैर बनाना मुश्किल हो जाएगा।20 वार्डों वाले नगर पालिका जामुल में 96 प्रत्याशी मैदान में है।

जिसमें 20 कांग्रेस, 20 भाजपा तथा 20 जोगी कांग्रेस से हैं। 36 अन्य प्रत्याशी है, जिन्होंने निर्दलीय ताल ठोक रखा है। जोगी कांग्रेस ने कई वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बना दी है।

इसलिए कई वार्ड भाजपा कांग्रेस के लिए फंसते से नजर आ रहे हैं। यहां पांच ऐसे वार्ड है जहां भाजपा कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

टिकट वितरण से लेकर नाम वापसी तक पार्टी के विरुद्ध जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल करने वालों पर दोनों दलों ने नजर रखा था। नाम वापसी तक इन्हें मनाने की भरपूर प्रयास हुआ है। पार्टी ने हर निर्दलीय को लेकर पूरी समीक्षा की। यह पता लगाया गया कि किस निर्दलीय के चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा हो सकता है, तथा किससे नुकसान।

जो नुकसान पहुंचाने की स्थित में उन्हें अब भी साधने का प्रयास चल रहा है। यह प्रयास भी किया रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी मान जाए और अपने लिए वोट न मांगकर उनकी पार्टी के लिए वोट मांगे।

About jagatadmin

Check Also

स्टंट करना कपल को पड़ा भारी, एसपी की गाड़ी को देख दोनों भागने लगे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशि मोहन सिंह ने सड़क पर बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *