दया सिंह

सीएम साय ने किया दया सिंह का सम्मान, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ठ कार्य के लिए मिला सम्मान

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह का एक बार फिर से सम्मान हुआ है। रायपुर में आयोजित भारत-24 के एक समारोह में यह सम्मान सीएम विष्णुदेव साय के हाथों मिला है। समाज के उत्थान और विकास के लिए दया सिंह को यह सम्मान मिला है। इस समारोह में प्रदेशभर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

जिनकी मौजूदगी में दया सिंह को सम्मान दिया गया। दया सिं को सम्मानित करते हुए सीएम साय ने उनकी पीठ भी थपथपाई और आगे भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी है। दया सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए हम सब ऋणी रहेंगे। जिस तरह कोरोनाकाल में हमने लोगों की जिंदगी बचाने के लिए ग्राउंड पर काम किया है। समाज के आखिरी व्यक्ति के उत्थान और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसे आगे भी जारी रखेंगे। इस सम्मान के लिए सभी का आभार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विकासखण्ड पाटन में न्योता भोजन का हुआ आयोजन
चेंबर Next post उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को निगम में मिला चेंबर, बधाई देने पहुंचे मेयर नीरज और एमआईसी मेंबर राजू, बजट और सामान्य सभा पर चर्चा भी हुई