कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम का बॉयकॉट किया, जनता कांग्रेस का बॉयकॉट करेगी: अनुराग ठाकुर

मुंबई : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बॉयकॉट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता। यह वही कांग्रेस है जिसने एफिडेविट देकर श्री राम को काल्पनिक बताया था।

यह वही कांग्रेस है जिसने वादा किया था कि हम उसी जगह पर पुनः बाबरी मस्जिद तामीर करेंगे। यह वही कांग्रेस है जिसने रामलला का मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। यह वही कांग्रेस है जो रामसेतु से लेकर श्री राम से जुड़े प्रत्येक बात का विरोध करती आई है।

कांग्रेस आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बॉयकॉट कर रही है, कल देश कांग्रेस का बॉयकॉट करेगा”। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस ने सदैव अपने सहयोगियों के माध्यम से सनातन धर्म को कुचलने और खत्म करने की बात की है। इसी कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद की झूठी थ्योरी (theory ) फैलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post देवरिया में दो युवतियों ने रचाई समलैंगिक शादी.
Next post हर साल 20000 श्रद्धालुओं को को छत्तीसगढ़ सरकार कराएगी मुफ्त राम मंदिर की यात्रा