श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा,गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने हिज़बुल मुजाहिद्दीन के मोस्ट वांटेड आतंकी को किया गिरफ़्तार

दिल्ली-

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा,गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने हिज़बुल मुजाहिद्दीन के मोस्ट वांटेड आतंकी को किया गिरफ़्तार,कई आतंकी घटनाओं में था शामिल,एजेंसियाँ जाँच में जुटीं

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने A++ कैटेगरी के हिजबुल आतंकी जावेद मट्टू को गिरफ्तार किया है। आतंकी मट्टू जम्मू और कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में वांछित था।

मट्टू A++ का आतंकी है, उस पर 10 लाख रुपए का इनाम था।

सेंट्रल एजेंसी ने मट्टू के साथ एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की गाड़ी बरामद की है।

जावेद मट्टू 5 ग्रेनेड अटैक, 5 पुलिस वालों की हत्या में शामिल रहा है।

हिजबुल का ये लास्ट A++ कैटेगरी का आतंकी था, खूंखार आतंकियों का कमांडर है और इसके कई साथी पाकिस्तान में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 126 परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास मंगल बाजार छावनी में लाॅटरी से हुआ मकान का आवंटन
Next post IPS शैलेश कुमार यादव ने संभाली तमिलनाडु के DGP की कमान