ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / प्रेमी जोड़े ने की आत्‍महत्‍या

प्रेमी जोड़े ने की आत्‍महत्‍या

भिलाई:  जिस युवक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और मामले में युवक को 50 दिन की जेल काटना पड़ा था। उसी युवक के साथ युवती ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। मामला हर तरफ से बेहद संदिग्ध है। लिहाजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों की लाश स्मृतिनगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में फांसी पर लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। स्मृति नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जुनवानी स्थित होटल कृष में बुधवार सुबह जब एक युवक और युवती के द्वारा पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी होटल मैनेजर द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। होटल के जिस कमरे में दोनों ने सुसाइड किया था। उसे पहले तोड़ा गया। मृतकों की पहचान कोहका निवासी तापसी बाइन और कातुलबोर्ड निवासी अफरोज के रुप में हुई है।

दोनों की लाश एक साथ पंखे पर लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। स्मृति नगर पुलिस के अनुसार मृतिका ने मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद 50 दिनों तक मृतक अफरोज जेल की सजा भी काट चुका था। इसके बावजूद दोनों का मिलना। एक साथ एक होटल के कमरे में रुकना, एक साथ आत्महत्या करना कई तरह के संदेह पैदा कर रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक अफरोज खान एक प्राइवेट फायनेंस कंपनी में काम करता था। वही मृतका तापसी बाइन भी प्राइवेट जॉब करती थी। 2018 में दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों में गहरा रिश्ता हो गया। 2021 में अफरोज खान ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात से नाराज होकर तापसी बाइन ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लिखित आवेदन दिया था.

जांच के बाद पुलिस ने अफरोज को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। अफरोज को 50 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। जेल से छूटने के कुछ दिन बाद तापसी ने सुपेला थाने में अफरोज तथा उसकी पत्नी व एक अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर गाली गलौच करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के शिकायत की। इस मामले में भी अफरोज पर कार्रवाई हुई।

हाल ही में कुछ दिनों से 30 वर्षी तापसी व 28 वर्षीय अफरोज के बीच फिर से बनने लगी थी। दोनों अक्सर जुनवानी स्थित होटल कृष में रुम बुककर मिलते थे। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे अफरोज अपने आफिस से निकला था। उसने तापसी को फोन कर होटल कृष बुलाया। उसके बाद से दोनों बाहर नहीं निकले। संदेह पर परिजन जब होटल पहुंचे तब दोनों के एस साथ आत्महत्या करने की जानकारी हुई।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *