24 घंटे में 5625 नए पॉजिटिव मरीज मिले

दूसरे दिन 9 लोगों की मौत

रायपुर पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5625 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में 1547 नए केस मिले हैं। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दुर्ग में सबसे ज्यादा 3 मौतें हुई है।इधर कोरबा में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है।

58 साल के शख्स और एक 48 साल के अधेड़ की मौत हुई है। दोनों अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। गरियाबंद के एक युवक की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों की जांच हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 50 हजार 258 सैंपल लिए गए। इन्हीं 24 घंटों के दौरान 5 हजार 614 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 5 हजार 796 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें से केवल 219 लोगों का इलाज ही अस्पतालों में चल रहा था।प्रदेश भर में 9 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मरने वालों में से दो लोगों को केवल कोरोना के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जबकि शेष 7 लोग दूसरी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने आए थे।

कोरबा में 3 और दुर्ग, बालोद, रायपुर, धमतरी, बलौदा बाजार और बिलासपुर में एक-एक मरीज की मौत बताई जा रही है। प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 676 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘चीनी सेना ने भारतीय युवक को किया अगवा’.
Next post हुक्का बार खोला तो 3 साल की सजा