सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरी कश्मीर  बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरां नाला इलाके में सेना का हेलिकॉप्टर गश्त पर था। अचानक आई खराबी के कारण यह हादसे का शिकार हो गया।

सूचना के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि पायलट और सह-पायलट के बारे में पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि पायलट और सह-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

एसडीएम गुरेज ने बताया कि हादसे से पहले हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्नातकोत्तर की परीक्षाएं एक अप्रैल से
Next post प्रभास का रोमांटिक रूप, हाथों की लकीरों की ललचाती कहानी