प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पति-पत्नी मिलकर योजनाबद्ध से तरीके से अरुणेश मिश्रा को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश/बांदा :-पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा के निकट पर्यवेक्षण में थाना बबेरु क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सतन्याव में बरामद युवक के शव की घटना 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना बबेरु क्षेत्र के सतन्याव निवासी कमलेश मिश्रा ने थाना बबेरु पर 11 दिसम्बर को शिकायत दर्ज करायी कि उसका भाई अरुणेश मिश्रा 10 दिसंबर को घर से निकला है तथा अभी तक घर नहीं आया है इस संबंध में थाना बबेरु पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे ।

इसी क्रम में 11 दिसंबर को अरुणेश का शव सतन्याव के जूनियर हाईस्कूल में बरामद हुआ था । पुलिस द्वारा गहन जांच एवं सर्विलांस की मदद मामले का खुलासा करते हुए योजनाबद्ध तरीके से अरुणेश की हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों से पूछताछ एवं जांच में पाया गया कि मृतक अरुणेश गांव के ही देवेश नामदेव के घर आता जाता था इसी दौरान उसका सम्पर्क देवेश की पत्नी से हो गया तथा दोनों में फोन से बातचीत होती थी और एक दूसरे से मिलते थे । देवेश ने अरुणेश को कई बार मना किया कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे परन्तु वह नहीं माना । इस पर देवेश ने अपनी पत्नी गीता नामदेव के साथ मिलकर अरुणेश की हत्या की योजना बनाई ।

देवेश ने अपनी पत्नी से 10 दिसंबर को सुबह अरुणेश को फोन लगाकर रात्रि में मिलने के लिए जूनियर हाईस्कूल में आने को कहा । दोनों ने योजना बनाई कि जब अरुणेश आयेगा तो उसके कपड़े उतरा देना ताकि वह भाग न पाये । पूर्व में बनाई गई योजना के अनुसार रात्रि में जब अरुणेश गीता से मिलने के लिए जूनियर हाईस्कूल सतन्याव आया तो गीता ने उसके कपड़े उतरवा दिए तथा एक दूसरे से गले लगे इतने में पीछे से देवेश ने आकर अरुणेश का गला नायलॉन की रस्सी से कस दिया जिससे उसका गला कट गया तथा रस्सी टूट गई इसके बाद लोहे की कील से गले व सीने में मारा और लाश को बाउंड्री के पास झाड़ियों में छुपा दिया तथा गले में पहने हुए चैन व रुद्राक्ष की माला निकाल लिया ।

बरामदगी-

  • नायलॉन की रस्सी (आलाकत्ल )
  • 1 अदद् चैन पीली धातु
  • 1 अदद् रुद्राक्ष माला टूटी हुई
  • 1 अदद् लोहे की कील (आलाकत्ल)
  • 1 अदद् जैकेट रंग काही
  • मृतक का आधार कार्ड

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. देवेश नामदेव पुत्र सत्यदेव नामदेव निवासी सतन्याव थाना बबेरु जनपद बांदा ।
  2. गीता नामदेव पत्नी देवेश नामदेव निवासी सतन्याव थाना बबेरु जनपद बांदा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खुले में बिकने वाले चिकन मटन दुकान पर दुसरे दिन भी लगातार कार्यवाही
Next post Mahadev online betting App के मालिक रवि उप्पल हुआ गिरफ्तार