भोजपुरी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन: प्रभुनाथ बैठा

भोजपुरी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन: प्रभुनाथ बैठा

भिलाई नगर। छग भोजपुरी परिषद की महत्वपूर्ण बेठक डायमंड फर्नीचर नन्दनी रोड भिलाई में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 18 मई को बेकुठधाम भिलाई मे रात्रि 8 बजे से  भब्य भोजपुर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।जिसमे उप्र बिहार के मशहूर दो दलीय चैता का आयोजन होगा ।छग भोजपुरी परिषद के मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया की दो दलीय चेता मे जंगी मुक़ाबला के तहत आरा के ब्यास सुरेंश तिवारी व बलिया के ब्यास सुरेन्द्र सिह के बीच रात भर ऐतिहासिक मुकाबला होगा। जिसे देखने व उसका  आनन्द लेने प्रदेश के बाहर से भी लोग आयेगे।साथ ही भोजपुर गौरव सम्मान के तहत 51  उन हस्तियों का सम्मान होगा।

जिन्होंने छग में भोजपुरी  की कला सस्कृतिक व मिट्टी की महक् को बनाये रखने मे अपना  उल्लेखनीय योगदान दे रहे हो।ऐसे लोगो का चयन एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से किया होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में छग भोजपुरी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, सचिव बी पी सिंह, कोषाअध्यक्ष सुभाष शर्मा,मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, जवाहर दुबे,विजय नारायन चौबे,सम्भू पासवान,सुदर्शन शान्ति, सनोज चौधरी, मनोज चौधरी,मुकेश कुमार राम,राजीव रंजन शर्मा,कमलेश शर्मा,विवेक शर्मा, अरविंद शर्मा सहित अन्य भोजपुरी परिषद के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।बेठक का संचालन बी पी सिह ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों का सामना करने के बाद परिक्षा की तैयारी में जुटीं फाइटर गर्ल
Next post कांग्रेस प्रत्याशी साहू को मंच में मतदाताओ का मिला समर्थन