नक्सलियों ने सीएएफ जवान की हत्या

नक्सलियों ने सीएएफ जवान की हत्या

बीजापुर   जिला मुख्यालय से 20 किमी दुरी रेड्डी मार्ग पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) 22 वीं बटालियन जवान की नक्सलियों ने हत्या की है‌। नक्सलियों ने उक्त जवान को धनोरा स्थित घर से अपहरण कर लिया था। पुलिस के अनुसार सीएएफ जवान अर्जुन कुडि़यम मानसिक रूप पीड़ित था, तथा एक महीने से अवकाश पर था। अपहरण के बाद जवान की ‌हत्या कर गंगालूर, रेड्डी मार्ग पर मड़कम पारा के समीप शव को सड़क में फेक दिया।

नक्सलियों ने डाले पर्चे

यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का मामला है। नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए शव के समीप पर्चे डाले है।जानकारी अनुसार मृत जवान का नाम अर्जुन कुडियम (25वर्ष),बीजापुर के समीप ग्राम धनोरा का रहने वाला है। जवान की नक्सलियोंने धारदार हथियार से हत्या किये जाने जानकारी मिली है। गंगालूर थाना प्रभारी पवन वर्मा के द्वारा इस घटना पुष्टि करते हुए बताया कि रेड्डी मार्ग पर जवान का शव बरामद किया गया है।

घटना स्थल से मिले पर्चे में नक्सलियोंने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि यह गांव में हत्या और संपत्ति की लूटपाट में शामिल था। मृत जवान के बारे में बताया गया है कि वह धनोरा का निवासी हैं। अर्जुन कुडि़यम इसका नाम बताया जा रहा है।टीआई गंगालूर ने बताया कि जवान अर्जुन कुडि़यम की हत्या की सूचना धनोरा भेजी गई है।

पुलिस ने घटना स्थल से मृत जवान के शव गंगालूर थाना लाया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस जांच में जुटी है कि जवान को कहां से ओर कैसै अपहरण किया गया।

नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए शव के समीप पर्चे डाले है।

सूत्रों के अनुसार सीएएफ 22 वीं बटालियन का जवान का नाम अर्जुन कुडियम बीजापुर के समीप ग्राम धनोरा का रहने वाला है। जवान की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या किये जाने जानकारी मिली है। घटना स्थल मिले पर्चे में नक्सलियोंने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

घटना स्थल से मिले पर्चे के अनुसार 2018 से युवक डीआरजी जवान रहा‌। इस दौरान कटेकल्याण,अरनपूर, दंतेवाड़ा तथा बासागुड़ा क्षेत्रों में गस्त के समय जनता पर हमला किया था। इस तरह की घटनाओं में शामिल होने पर पीएलजीए द्वारा मौत की सजा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी
Next post यूक्रेन ने उड़ाए तीन पुल, कीव के बाहर जबरदस्त जंग