दुल्हन को याद आया अपना प्यार ससुराल में मचा हड़कंप अंततः वापस गई प्रेमी के पास

जहानाबाद. जहानाबाद जिले में हुई एक घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुई है. दरअसल, मखदुमपुर में विदा होकर ससुराल पहुंची एक नई नवेली दुल्हन ने जो खौफनाक कदम उठाया, उससे पूरा परिवार सकते में आ गया. मखदुमपुर शहर के डीह मोहल्ला में घटी इस घटना से लोग हैरान हैं. जानकारी के मुताबिक मखदुमपुर के डीह मोहल्ले के एक युवक की शादी पटना जिले के सिगोड़ी गांव में हुई थी. बहू आने से घर के लोग भी काफी खुश थे लेकिन दूसरे दिन ही बहू ने ऐसा काम किया जिससे परिवार की खुशियों को ग्रहण सा लग गया.

दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ इनकार कर दिया. लड़की का कहना था कि ससुराल के लोग अच्छे हैं, लेकिन वह किसी और लड़के से मुहब्बत करती है. उसी के साथ रहना चाहती है. लड़की ने कहा कि उसने यह बात अपनी मां को बताई थी लेकिन घर के लोगों ने अच्छे इनकम वाले लड़के और अच्छा परिवार के कारण दबाव बनाकर जबरन शादी करा दी. परिजनों के दबाव में शादी तो कर लिया लेकिन अपनी पहली मोहब्बत को भुला ना सकी.

लड़की बात मानने को तैयार नहीं हुई
इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं लड़की के मायके वालों को बुलाया गया. दोनों परिवारों के लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की बात मानने को तैयार नहीं हुई. उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मायके वाले नवविवाहिता लड़की को वापस अपने गांव लेकर चले गए.

मामले में थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से अपने मायके चली गई है. उसके फैसले पर कोई कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि वह बालिग है. किसी पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी. फिलहाल दोनों परिवारों को उनके घर भेज दिया गया है. हालांकि ना तो लड़का पक्ष की तरफ से और ना ही लड़की पक्ष की तरफ से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 7 वर्ष की मासूम अंजनी बनी बाल आरक्षक, मिली पुलिस आरक्षक की नौकरी
सस्पेंड Next post सस्पेंड दारोगा ने हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगाई बहाली की गुहार, पुलिस अधिकारियों ने इसलिए किया था बर्खास्त