एसपी की गाड़ी के आगे बाइक पर रोमांस करते नजर आए कपल सड़क पर कर रहे थे स्टंटबाजी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशि मोहन सिंह ने सड़क पर बाइक पर स्टंटबाजी के साथ रोमांस करते हुए एक कपल को रोका और उन पर मोटर व्हीकल एक्ट की बड़ी कार्यवाही की है। जिसका एक वीडियो भी जिले के एसपी शशिमोहन ने शेयर किया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशिमोहन सिंह क्षेत्र के दौरे पर अपने शासकीय वाहन से निकले हुए थे। इस बीच उन्होंने एक स्पोर्ट्स बाइक पर रोमांस करते हुए एक युवक युवती को देखा। जिसका वीडियो भी बनाया गया, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि युवती बाइक की टंकी पर बैठी है और युवक बाइक चला रहा है। इसके बाद एसपी शशिमोहन सिंह ने उन्हें पकड़ लिया और बाइक चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह जब दौरे पर जा रहे थे उस वक्त उन्होंने कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज गति से स्टंट करते हुए एक बाइक को देखा। इसके बाद एसपी शशि मोहन की सरकारी वाहन ने उसे बाइक का पीछा किया। सरकारी वाहन को पीछे आता हुआ देख बाइक चालक भागने के इरादे से बाइक की रफ्तार को तेज बढ़ा दी। इसके बाद एसपी शशि मोहन ने अपने वाहन चालक को सावधानी के साथ बाइक का पीछा करने को कहा था। वहीं कुछ दूर पीछा करने के‌ बाद बाइक चालक को रोक लिया गया, इस बाइक चालक के साथ एक युवती भी थी।  इसके बाद चालक और उसके साथी को कुनकुरी थाना लाया गया जहां उनकी पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के सिमडेगा के कुरडेग क्षेत्र के गोला गांव के रहने वाले विनय साय के रूप में की गई।

इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर कुनकुरी पुलिस ने स्टंट बाज बाइक चालक विनय साय के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत चलने कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही एसपी ने वीडियो जारी करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने, स्टंट बाजी, तेज गति और नशे की हालत में वाहन दौड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशी विदेशी मदिरा दुकान हेतु आहता आबंटन Previous post देशी विदेशी मदिरा दुकान हेतु आहता आबंटन
लोकसभा निर्वाचन 2024: अब तक 3130 डाक मतपत्र हुए प्राप्त Next post लोकसभा निर्वाचन 2024 अब तक 3130 डाक मतपत्र हुए प्राप्त