ताज़ा खबर
Home / देश / गुरु पूर्णिमा पर पूजे जाएंगे गुरुदेव, गुरु की पादुका का पूजन

गुरु पूर्णिमा पर पूजे जाएंगे गुरुदेव, गुरु की पादुका का पूजन

महाभारत के रचयिता वेद व्यास के जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के रूप में बुधवार को श्रद्धा-उल्लास से मनाया जाएगा। राजधानी के मंदिरों, आश्रमों में गुरु की पूजा की जाएगी। स्कूलों, संगीत महाविद्यालयों में गुरु का मान-सम्मान किया जाएगा।संत सुधांशु महाराज की संस्था विश्व जागृति मिशन रायपुर मंडल के नेतृत्व में ग्राम परसदा, कुम्हारी स्थित ब्रह्मलोक आश्रम में गुरु पूर्णिमा से लेकर श्रावण पूर्णिमा तक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

पूर्णिमा पर 51 महिलाएं खारुन नदी से कलश में जल ले कर आश्रम स्थित शिवलिंग में अर्पित करेंगी। पादुका पूजन किया जाएगा। संत सुधांशु महाराज दिल्ली स्थित आश्रम से आशीवर्चन देंगे। महारुद्राभिषेक 13 जुलाई को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। रक्षाबंधन तक प्रतिदिन अभिषेक किया जाएगा।

प्रतिदिन के यजमानों में हरी भाई पटेल, अंबिका प्रसाद पांडेय, रेशमा बाग, स्वतंत्र शिरमौर, ललित अग्रवाल, कमलेश शर्मा, दिलीप सचदेव, अमनदीप शर्मा, राधेश्याम बंसल, माधुरीलता ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर समेत अनेक श्रद्धालु की सहभागिता रहेगी।

गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी श्याम बैस ने बताया कि बुधवार को सुबह मां गायत्री एवं गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा की पूजा, हवन, आरती की जाएगी। महोत्सव में आने वाले 251 श्रद्धालुओं को औषधि पौधा का वितरण किया जाएगा।

बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में शिव अवतारी सतगुरू संत शदाराम साहिब का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया गया। बुधवार को सुबह 8 से 12 बजे तक सतगुरु संत गोबिंदराम साहिब की समाधि पर भजन कीर्तन पंच अमृत स्नान समेत अनेक कार्यक्रम होंगे।कमला देवी संगीत महाविद्यालय के नेतृत्व में रंगमंदिर में शाम 4.30 बजे से गुरु पूजन का आयोजन किया गया है।

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त तबला वादक एवं फर्रुखाबाद घराने के कलाकार पंडित रामनाथ सिंह का सम्मान किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना, सरस्वती वंदना, कथक नृत्य, भजन, ठुमरी की प्रस्तुति दी जाएगी।

About jagatadmin

Check Also

कोर्ट में शादी के बाद, दूल्हा-दुल्हन को मायके में छोड़कर हुआ फरा दुल्हन पहुंच गई थाने

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *