ताज़ा खबर
Home / देश / अमित शाह का घर-घर प्रचार,कोविड नियमों का नहीं दिखा ख्याल

अमित शाह का घर-घर प्रचार,कोविड नियमों का नहीं दिखा ख्याल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में यहां से 2014 में पलायन करने वाले परिवार से मिले। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ये परिवार वापस कैराना लौटा है। अमित शाह ने कहा कि आज पश्चिम यूपी के  भारतीय जनता का पर्चा बांटकर यहां से प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए वोट मांगा।

आज का माहौल देखकर मुझे बड़ी शांति मिलती है। पूरे प्रदेश में विकास की एक नई लहर दिखाई देती है। मोदी जी ने जो सारी योजनाएं भेजी हैं उसे योगी जी ने नीचे तक लागू किया है। पहले लोग पलायन करते थे।  लोगों ने कहा कि योगी सरकार की वजह से हमें पलायन  कर गए। आज मैं पलायन करने वाले मित्तल परिवार के साथ बैठा था। उन्होंने कहा कि अब हमें कोई भय नहीं है।

गृहमंत्री अमित शाह कैरान में हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार के किए कामों के बार में भी बताया। घर-घर जाकर चुनाव आयोग ने प्रचार की अनुमति दी है। इस दौरान केवल पांच लोग जा सकते हैं, लेकिन शाह के प्रचार के दौरान भारी भीड़ देखी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने के लिए अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण किया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनका गठबंधन सत्ता में आता है तो उनकी सरकार में दो मुख्यमंत्री बनेंगे। इनमें एक ओबीसी होगा और दूसरा दलित। इसके साथ ही तीन उप-मुख्यमंत्री होंगे। जिनमें एक मुस्लिम होगा।

300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी है। हमारी सरकार बनती है तो हम IT सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे।
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी भी डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीवी पर सर्वे में भाजपा के आगे होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर वो सर्वे में आगे हैं फिर क्यों भाजपा के विधायक लगातार टूट रहे हैं। उनके विधायकों का विरोध हो रहा है।

दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से 51 सीटों पर मायावती ने प्रत्याशियों का एलान किया। इस दौरान मायावती ने अपनी पार्टी का नया नारा ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ भी दिया।

About jagatadmin

Check Also

कोर्ट में शादी के बाद, दूल्हा-दुल्हन को मायके में छोड़कर हुआ फरा दुल्हन पहुंच गई थाने

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *