बहन के अफेयर से नाराज भाई ने बहन का काटा सिर

बाराबंकी -उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रियाज नामक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा। बताया जाता है कि आरोपी अपनी बहन के अफेयर से नाराज था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर कोतवाली अंतर्गत मिठवारा निवासी मोहम्मद रियाज ने अपनी बहन आसिफा पुत्री अब्दुल रशीद की प्रातः 11:30 गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह कटा हुआ सर लेकर थाने की ओर जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है। जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह न केवल हतप्रभ रह गया बल्कि भय से कांप उठा। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद रियाज ने अपनी बहन के चाल चलन से क्षुब्ध होकर उसकी हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुन्ना भाई MBBS की तर्ज पर डिग्री चोरी कर महिला बन गयी डॉक्टर ,मरीजों की जान से कर रही थी खिलवाड़
Next post महिला प्रत्याशी का ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप..निर्वस्त्र कर घुमाया, मारपीट भी की