ताज़ा खबर
Home / Ambikapur / व्यापारी ने बच्चों को जहर देकर खुद को लगाई फांसी

व्यापारी ने बच्चों को जहर देकर खुद को लगाई फांसी

अंबिकापुर   शाम एक व्यापारी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी फांसी लगा ली। घटना में 10 साल की बेटी की मौत हो गई। डेढ़ साल का बेटा अस्पताल में भर्ती है। व्यापारी की पत्नी जब घर लौटी तो घटना का पता चला। इसके बाद से पत्नी सदमे में है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र में की है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। उसकी गोधनपुर में हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप और बच्चे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और पत्नी के साथ बेटी से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं।

देर शाम जब पत्नी घर लौटी तो देखा कि सुदीप फांसी से लटका हुआ था और कमरे में दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक सुदीप की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जहां सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सुदीप की पत्नी बेसुध है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों को जहर दिया गया था। बेटे की हालत फिलहाल ठीक है। मकान के फर्स्ट फ्लोर पर सुदीप का परिवार रहता था और नीचे उसकी सास रहती है। वह दिव्यांग हैं। सुदीप की पत्नी उनकी इकलौती बेटी थी, तो वह भी दामाद के घर आकर रहने लगी थीं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी को भी इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

इस पूरी घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस को पत्नी के होश में आने और स्थिति नियंत्रित होने का इंतजार है, जिससे उससे पूछताछ की जा सके। हालांकि बताया जा रहा है कि सुदीप की हार्डवेयर की दुकान कुछ खास चल नहीं रही थी। उसके ऊपर कर्ज भी हो गया था। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *