आज से लगेगी प्रीकॉशन डोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों घोषणा की थी कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रीकॉशन डोज की शुरुआत की जाएगी। आज यानि 10 जनवरी से देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60प्लस नागरिकों को प्रीकॉशन डोज देनी शुरू हो जाएगी।

इससे पहले 3 जनवरी से सरकार ने 15 से 18 साल के बच्चों के लिए भी टीकाकरण की शुरुआत की थी। अब बूस्टर डोज की शुरुआत होने जा रही है।

सरकार की घोषणा के मुताबिक, 10 जनवरी से कोरोना की प्रीकॉशन डोज अभी केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और को-मॉबिडिटी वाले सीनियर सिटिजन्स को दी जाएगी। बाकियों को अभी बूस्टर डोज के लिए इंतजार करना होगा।

प्रीकॉशन डोज के लिए सरकार की तैयारी पूरी है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी, “करीब 1 करोड़ से अधिक हेल्थ व फ़्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60+ नागरिकों को उनकी प्रीकॉशन डोज के लिए रिमाइंडर एसएमएस भेजे गये है। कोविन एप पर अपॉइंटमेंट पहले से शुरू है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा बैठक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते बढ़ रहे .

कोविड मामलों के मद्देनजर तैयारियों पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। साथ ही पीएम ने मुख्यमंत्रियों के साथ जल्द बैठक करने की भी बात कही है।

पीएम ने देश में COVID-19 महामारी की स्थिति, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक को लेकर चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति और नए कोविड-19

वैरिएंट ओमिक्रॉन का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें स्वास्थ्य सचिव द्वारा वर्तमान में विश्व स्तर पर रिपोर्ट किए जा रहे मामलों में वृद्धि के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post माइंस में सबसे बड़ा नक्सली हमला, करोड़ का नुकसान
Next post कोरोना के बढ़ते मामलों में प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा,दिए कई निर्देश