अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग ;-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणिशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिबंधित गांजा बिक्री के खिलाफ अभियान प्रतिबंधित गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी है। अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित गांजा बेचने के आदी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांजा का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया।

दिनांक 10.01.2024 को राजीव नगर सिन्हा भवन के पिछे दुर्ग अवैध रूप से गांजा बेचने की मुखबीर की सूचना पर घटनास्थल पहूचकर घेराबंदी कर लोकेश्वर सिन्हा उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा बेचने पर पकडा गया जिसके कब्जे से 3.050 किलोग्राम गांजा किमती लगभग 30000/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर समय सदर में आरोपी को गिरफतार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 15/2024, धारा 20 (ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव, उनि खगेन्द्र पठारे, आरक्षक आर.लव पाण्डे, अलाउददीन शेख अनुप साहू केशव दास विशेष का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हर साल 20000 श्रद्धालुओं को को छत्तीसगढ़ सरकार कराएगी मुफ्त राम मंदिर की यात्रा
Next post मैं संसार में बहुत भाग्यवान हूं इस संकल्प को जीवन में समाहित कर ले…. हमें दूसरों के जीवन में मुस्कुराहट की वजह बनना है….