



घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब यह 1053 रुपये का हो गया है, वहीं, मुंबई में भी यह इतने ही रेट पर मिलेगा। जबकि, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में आज से 1068.50 रुपये का मिलेगा। बता दें एक जुलाई को एलपीजी की कीमतें (LPG Price) बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
पहले के रेट आज के रेट
लेह 1249 1299
आईजोल 1155 120
श्रीनगर 1119 116
पटना 1092.5 1142.
कन्या कुमारी 1087 113
अंडमान 1079 112
रांची 1060.5 1110.
शिमला 1047.5 1097.
डिब्रूगढ़ 1045 109
लखनऊ 1040.5 1090.
उदयपुर 1034.5 1084.
इंदौर 1031 108
कोलकाता 1029 107
देहरादून 1022 107
चेन्नई 1018.5 1068.
आगरा 1015.5 1065.
चंडीगढ़ 1012.5 1062.
विशाखापट्टनम 1011 106
अहमदाबाद 1010 106
भोपाल 1008.5 1058.
जयपुर 1006.5 1056.
बेंगलुरू 1005.5 1055.
दिल्ली 1003 105
मुंबई 1002.5
पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट में इससे पहले 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी (LPG)सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।