ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर को टिकट; देर रात तक सभी दावेदारों की सूची जारी

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर को टिकट; देर रात तक सभी दावेदारों की सूची जारी

जामुल नगर पालिका में आज नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस और भाजपा दोनो ने 20 वार्डों के लिए अपने दावेदारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा की सूची में सबसे प्रबल चेहरा रेखराम बंछोर का है। बंछोर पहले भी जामुल दो बार अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।

यह जामुल क्षेत्र का ऐसा चेहरा जो निर्दलीय सीट निकालने का दम रखता है और ऐसा हुआ भी है। भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं ने बंछोर का टिकट काटने की भरसक कोशिश की, लेकिन राज्य स्तरीय नेताओं ने 2015 का इतिहास न दोहराते हुए रेखराम बंझोर का टिकट फाइनल किया।

इसके बाद अब भी चर्चा है कि यदि भाजपा यहां बहुमत में आती है तो पालिका अध्यक्ष रेखराम का बनना तय है। बीते सन 2015 के जामुल चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व नपाध्यक्ष रेखराम बंछोर की पत्नी जामिन बंछोर ने भाजपा का गणित बिगाड़ दिया था।

इसलिए भाजपा यहां कोई रिस्क नहीं लेगी।वहीं कांग्रेस से निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर को ही अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है।

इधर कांग्रेस द्वारा टिकट जारी करने के बाद जामुल में जमकर बवाल हुआ। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम में बदलाव कर संशोधित लिस्ट जारी की। पीसीसी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने लेटर पैड से संशोधित आदेश जारी कर वार्ड-7 लीला चौरा से अश्वनी साहू के स्थान पर ललिता पटेल को और वार्ड-11 एसीसी कॉलोनी वार्ड में शैलेष प्रसाद के स्थान पर एमआर सिद्दीकी को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया।

इसके बाद भी कांग्रेस की सूची में कई तरह के आरोप लग रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसने महिलाओं को अधिक संख्या में टिकट दे दिया, तो कुछ अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगा रहे हैं। इस सबके बीच जनता को तय करना है कि वह अपनी फानल मोहर किसके नाम पर लगाती है।

रिसाली निगम के 40 में से 36 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कल कर दी थी। शेष 4 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची भी गुरुवार को जारी कर दी गई है। जारी सूची के तहत वार्ड-12 से मरोदा सेक्टर पश्चिम में तारा साहू को पार्टी ने मैदान में उतारा है। यहां तारा का मुकाबला कांग्रेस की सनीर साहू से होगा। इसी तरह वार्ड-22 मैत्रीकुंज से रमा साहू, वार्ड-23 प्रगति नगर रिसाली से धर्मेंद्र भगत और वार्ड-27 मैत्री नगर रिसाली से राजेंद्र यादव को टिकट दी गई है।

भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में शेष 13 वार्डों में से 10 वार्ड की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी की गई सूची में वार्ड 1 जुनवानी से राकेश धनकर, वार्ड 3 मॉडल टाउन से रमेश साहू, वार्ड 7 राधिका नगर से रमेश श्रीवास्तव, वार्ड 18 कांट्रैक्टर कालोनी से उत्तम कुमार साव, वार्ड 33 संतोषीपारा से शैलजा राजू, वार्ड 52 सेक्टर तीन कोलेश्वर साहू, वार्ड 57 सेक्टर 4 से प्रवीण विस्वाल, वार्ड 60 सेक्टर 5 पश्चिम से सूर्यकांत देवांगन, वार्ड 64 सेक्टर 10 सिविक सेंटर से उपासना साहू, वार्ड 65 सेक्टर 10 से रीता यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 2, वार्ड 19 और वार्ड 63 के नाम को लेकर बैठक चल रही है। देर रात तक उसे भी जारी कर दिया जाएगा।

About jagatadmin

Check Also

स्टंट करना कपल को पड़ा भारी, एसपी की गाड़ी को देख दोनों भागने लगे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशि मोहन सिंह ने सड़क पर बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *