ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / धोखाधड़ी का केस : आया मैसेज, किया क्लिक,बैंक खाते से उड़ गए 2 लाख

धोखाधड़ी का केस : आया मैसेज, किया क्लिक,बैंक खाते से उड़ गए 2 लाख

बिलासपुर। बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए मोबाइल पर लिंक आया। इसे टच करते ही कुछ दस्तावेज मांगे गए। इसे सही मानकर युवक जानकारी साझा करता गया और उसके खाते से 2 लाख 16 हजार रुपए कट गए। ऑन लाइन ठगी का यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

व्यापार विहार संजय अपार्टमेंट निवासी संदीप कुमार पिता अर्जुन लाल (46) के मोबाइल पर एक नंबर के माध्यम से योनो लिंक से खाता अपडेट करने के लिए मैसेज आया। वह घर पर ही था। बैंक का मैसेज समझकर उसने लिंक को टच किया और उसमें मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरता गया। इसी दौरान उसके बैंक खाते से पहली बार में 25 हजार रुपए कट गए। कुछ सेकेंड के भीतर ही कुल 2 लाख 16 हजार 191 रुपए कट गए। मैसेज आया तो पता चला।

उसने 10 फरवरी को साइबर सेल में जाकर ऑन लाइन ठगी की शिकायत की और अपना एकाउंट ब्लॉक करवाया। बुधवार को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *