ताज़ा खबर
Home / madhya pardesh / अवैध संबंध के शक में पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया

अवैध संबंध के शक में पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक शख्स को अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये 57 साल के शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि पेशे से वो नीम-हकीम है।
बताया जा रहा है कि इस शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है और इसी शक में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।

 

About jagatadmin

Check Also

पत्नी नहीं, बहन बनकर रहूंगी… फेरों के बाद दुल्हन का यू टर्न, कार में किया ऐसा खुलासा, भागे-भागे दूल्हा पहुंचा घर

सागर: जिले में शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने अपने दूल्हे को चौंकाने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *