सात चरणों में होंगे पांचों राज्यों के चुनाव

इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने वाले राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर इस तरह के व्यक्तियों का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि चुनाव के लिए उन्हें टिकट क्यों दिया गया?

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- चुनाव तिथियों के एलान का स्वागत, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। जनता के आशीर्वाद से दोबारा सरकार बनेगी।

चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत है। योगी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। पंचायत चुनाव के दौरान सभी ने सपा की गुंडागर्दी देखी है। इसलिए लोगों ने भाजपा को जिताया है।

10 मार्च को भाजपा का सफाया होगा। सरकार के लोग नियमों का पालन करे। चुनाव आयोग वर्चुअल कार्यक्रम के लिए सहयोग करे। आयोग को सभी दलों को बराबर नजर से देखना चाहिए। आयोग की हर शर्त का पालन होगा।

उत्तर प्रदेश का सातवां चरण

अधिसूचना 10 फरवरी

नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी

नामांकन की जांच 18 फरवरी

नाम वापसी 21 फरवरी

मतदान 7 मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post PM सुरक्षा में चूक पर, गृह मंत्रालय की कार्रवाई,150 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Next post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पदभार ग्रहण समारोह में आजीविका केंद्र के निर्माण