शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने कि हत्या

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने कि हत्या

आगरा  शादी से इनकार करने पर सोमवार को आशीष तोमर ने अपने घर में बीकॉम की छात्रा खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी। 35 घंटे तक शव को पलंग के नीचे छिपाकर रखा। दुर्गंध आने पर पिता मुकेश तोमर को जानकारी हुई तो मंगलवार रात तीन बजे उनके साथ बाइक पर ले जाकर गांव आबिदपुर के पास सड़क किनारे शव को आग लगा दी। पुलिस को बुधवार सुबह शव जलता मिला था।

देर रात शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को वारदात का खुलासा किया और आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि 30 मई (सोमवार) को सोमवती अमावस्या थी। मां-बाप सुबह गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे उनके जाने के बाद उसने खुशबू को फोन कर घर बुला लिया था। शाम करीब चार बजे शादी की बात करने पर खुशबू ने इनकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हुआ, गुस्से में उसने खुशबू की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया था। वह रातभर शव के साथ ही रहा। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह माता-पिता आ गए। 24 घंटे बाद शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद रात में पिता के साथ शव को ठिकाने लगा आया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू का फेंका गया मोबाइल और जूते आरोपी के घर से बरामद कर लिए गए हैं।

बता दें कि एक जून की सुबह आबिदगढ़ के पास पुलिस को गश्त के दौरान युवती का शव पड़ा मिला था। शव जल रहा था। पानी डालकर पुलिस ने आग बुझाई थी। अधजली लाश को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। बुधवार रात को मृतका की शिनाख्त खुशबू के रूप में हुई।

खुशबू के पिता वीरपाल सिंह मूलरूप से जलेसर के नगला नैनसुख के रहने वाले हैं। मथुरा में यूपी 112 के सिपाही हैं। एत्माद्दौला के शांता कुंज कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। दो बेटियों में खुशबू बड़ी थी। वह कमला नगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

30 मई की सुबह नौ बजे पड़ोसी के साथ कालेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। 31 मई को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। वीरपाल सिंह ने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोयला खदान में मिट्टी धंसने से मौके पर ही दोनो की मौत
Next post उद्योगपतियों से बोले पीएम मोदी- मेरी काशी बदल गई समय निकालकर इसे देखकर आइए