मंत्रिमंडल विस्तार, छह से सात मंत्री लेंगे शपथ

यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छह से सात मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था।

अब मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नाम को लेकर कयास लग रहे हैं।

बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था।

यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे।

मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी के मंत्रिमंडल में भी पूरा ध्यान जातीय गणित को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चिदंबरम की मौजूदगी पर फेंकीं कुर्सियां,भिड़े कांग्रेसी
Next post अमेर स्वदेश लौटे पीएम मोदी, स्वागत के लिए जेपी नड्डा मौजूद