हमर भिलाई, स्वच्छ भिलाई’; एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

दुर्ग  बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को 36 हजार 700 साबुन रखकर बच्चों ने स्वच्छता के लिए अनोखा संदेश दिया है।

इस काम के लिए मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने स्वच्छता की यह कतार स्वच्छ भिलाई की तर्ज पर कराई है।

बच्चे ही स्वच्छता का पाठ पढ़ते हैं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करते हैं। इसे देखते हुए 14 नवंबर बाल दिवस का दिन चुना गया।

इसके बाद स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम दुर्ग में 36700 साबुन की सबसे लंबी कतार बनाई गई। इस काम में बच्चों ने भी अपना सहयोग दिया।

 साबुन की इतनी लंबी कतार पहले नहीं बनाई गई है, इसलिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सांसद समेत अफसरों ने दी श्रद्धांजलि, सम्मान में रायगढ़ बंद
Next post मुख्यमंत्री बघेल के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती