ताज़ा खबर
Home / Bilaspur / बाप ने बेटे के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध

बाप ने बेटे के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध

बिलासपुर  चार साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, शराब के नशे में उसने अपने ही मासूम बेटे के साथ पहले अप्राकृतिक कृत्य किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी भी बना दी। वारदात के बाद देर रात उसने शव को गली में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस के पकड़े जाने के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया है।

शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इधर, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसकी लाश घर के पास ही मिली। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की बात सामने आई थी। यही वजह है कि पुलिस बच्चे् के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है।  चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुट रहे।

 घर के पास ही गली में मिली, जिसे देखकर मदन के भतीजे ने परिजनों को जानकारी दी। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया। वहीं, मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही सीपत TI हरीश तांडेकर, CSP स्नेहिल साहू सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

बच्चे के शरीर में खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं। इसके साथ ही बच्चे के मलद्वार में भी खून के निशान मिले है, जिसके चलते पुलिस को उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का शक हो गया था।

आरोपी पिता मदन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था। वह शाम 5 से 6 बजे के बीच बच्चे को लेकर अपने घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिसके बाद बच्चा रोने लगा। इसी दौरान उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और बच्चे के गायब होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर रात करीब 12 बजे उसने बच्चे की लाश को घर से बाहर गली में ले जाकर फेंक दिया।

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *