आर्यन को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे

मुंबई: क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली है.

आर्यन खान पिछले 13 दिन से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

आज जब फैसला आया तो आर्यन खान और उसके साथ ही अर्बाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीका को बड़ा झटका लगा है.

इस मामले अब आर्यन के वकीलों के पास हाई कोर्ट जाने का विकल्प भी है.

कोर्ट के फैसले के बाद आर्यन खान के वकीलों ने कहा कि हमें वो अब जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर आज नहीं जा पाए तो कल जाएंगे. वकील ने कहा कि उम्मीद है.

हाईकोर्ट से हमें फैसला मिलेगा, पहले भी इस तरह के मामलों में हाईकोर्ट ने बेल दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रेमी संग घूमने निकली महिला से, कॉन्स्टेबल ने किया दुष्कर्म
Next post उत्तराखंड में बारिश से 46 लोगों की मौत, कई लापता