ताज़ा खबर
Home / विदेश / रूस जब्त करेगा अमेरिकी कंपनियों की संपत्ति

रूस जब्त करेगा अमेरिकी कंपनियों की संपत्ति

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत आज हो सकती है। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है।

इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रूस लगातार बम बरसा रहा है। चीन ने अमेरिका के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि, रूस ने चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि, यह अमेरिका की ओर से किया जा रहा “दुष्प्रचार” है।

अमेरिका ने राष्ट्रपति पुतिन पर बड़ा आरोप लगाया है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि, पुतिन को लगा था कि वे यूक्रेन को दो दिन में अपने कब्जे में कर लेंगे। लेकिन, उन्हें दो सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। युद्ध का नतीजा नहीं निकल रहा है। वहीं सैन्य रणनीति पूरी तरह विफल हो जाने के कारण पुतिन बौखला गए हैं। चौथे दौर की बातचीत आज होनी है।

इससे पहले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल तीन बार मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन युद्ध रोकने के लिए दोनों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में चौथे दौर की बातचीत के दौरान दोनों के बीच आम सहमति बनाने पर जोर होगा।  बीच छिड़ी जंग के बीच 10 मानवीय गलियारों को लेकर सहमति बन गई है। यूक्रेन के डिप्टी पीएम ने बताया कि, जंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए 10 मानवीय गलियारों पर सहमति बन गई है।

कीव पर हमले तेज कर दिए गए हैं। खबरों के मुताबिक, सोमवार को रूसी मिसाइलों ने कीव में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट को निशाना बनाया। इस हमले में अपार्टमेंट काफी क्षतिग्रस्त हुआ है और कई मंजिल आग की चपेट में आ गए।

मध्य पूर्व के देशों को भी चिंता में डाल दिया है। रूस पर सीधे तौर पर निर्भर ये देश न तो खुलकर उसका समर्थन कर पा रहे हैं और न ही पश्चिमी ताकतों के साथ खड़े हो पा रहे हैं। मध्य पूर्व के देशों को डर है कि, कहीं रूस के साथ उनके संबंध खराब न हो जाएं और उन्हें और भी ज्यादा परेशानियों से गुजरना पड़े।

अमेरिका लगातार रूस पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है। ऐसे में अब रूस ने भी अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अमेरिकी कंपनियों की सम्पत्तियों को जब्त कर सकता है। इतना ही नहीं इन कंपनियों के अधिकारियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

About jagatadmin

Check Also

चुनाव

व्लादिमीर पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति चुनाव जीता

व्लादिमीर पुतिन ने लगभग 88 प्रतिशत वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *