ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / भ्रष्टाचार में निरंतर आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार: पीएम मोदी

भ्रष्टाचार में निरंतर आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे और विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस और INDI अलायंस ही रहे। पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने (विपक्षी नेताओं) मिलकर एक ‘इंडि’ अलायंस बनाया है। इसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इन्होंने आपकी पहचान और आपकी संस्कृति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सत्ता के लालच में ये लोग भारत को मिटाना चाहते हैं। इस गठबंधन की नीति भारत के लोगों की आस्था पर हमला करने की है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। यहां मौता कौशल्या का मंदिर है। मैं राम के ननिहाल से लोगों को ‘सनातन’ के लिए जागरूक करने आया हूं।

भ्रष्टाचार में निरंतर आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार
प्रधानमंत्री मोदी ने विजय शंखनाद रैली में बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस के नेताओं पर शब्दों के तीखे बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा की सरकार जाने का नुकसान मेरे भाई और बहनों को उठाना पड़ा है। हम चाहते थे कि यहां पीएम आवास योजना का लाभ मिले, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के पक्के मकान बनने ही नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने गरीब कल्याण, युवा कौशल, महिला सशक्तिकरण के मामले में छत्तीसगढ़ को पीछे पहुंचा दिया है, लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।

गोबर में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की मानसिकता क्या होगी?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकता, आप कल्पना करें कि गाय के गोबर में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की मानसिकता क्या होगी? शराबबंदी का वादा किए और छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार ने शराब की बिक्री में करोड़ों रुपये का घोटाला कर दिया। ये सोचते हैं बहुत वर्षों के बाद मौका मिला है, जितना लूटना है लूट लो। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को केवल लूट रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया है। अब छत्तीसगढ़ को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के लिए पीएम मोदी को मौका देना है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने रायगढ़ से 6350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

BJP का कमल खिलाओ, विकसित छत्तीसगढ़ दूंगा
प्रधानमंत्री मोदी ने G-20 को लेकर कहा कि एक तरफ आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है। दुनिया के मंचों पर भारत विश्व मित्र के रूप में सामने आ रहा है। दिल्ली में विदेशी मेहमान आए थे। राष्ट्रपति भवन में उन्हें कोदो, कुटकी और रागी खिलाया गया, जिसे छत्तीसगढ़ के मेरे आदिवासी भाई-बहनें अपने घरों में रोज खाते हैं। G-20 को लेकर आज पूरी दुनिया में भारत का नाम है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए आप कमल खिलाकर दीजिये… मैं विकसित छत्तीसगढ़ आपको दूंगा। अगर यहां कांग्रेस की सरकार रहेगी तो छत्तीसगढ़ को इसका लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए यहां भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस ने बनाया कमाई का जरिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। केंद्र ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया है। हमारी सोच थी कि एक हिस्सा उस गांव के विकास में खर्च किया जाए, जहां से हम खनिज संपदा ले रहे हैं। केंद्र सरकार चाहती थी कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों को इसका लाभ मिले, लेकिन यहां की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने इसे नहीं छोड़ा। खनिज गांवों में डीएमएफ की राशि पहुंच ही नहीं रही है। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस ने कमाई का जरिया बना लिया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम बन गया है। 50 साल पहले कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी और आज भी वही गारंटी देते हैं।

दिल्ली और रायपुर में BJP की सरकार जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच वर्षों में 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। भाजपा ने गरीबों के लिए योजना बनाई है। भाजपा ने बिचौलियों को बाहर निकाला है। हमने सुनिश्चित किया लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचे। मुफ्त राशन हर गरीब तक बिना घोटाले के पहुंच रहा है। आयुष्मान से छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। कल ही केंद्र सरकार ने 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इसका बहुत बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में अच्छी सड़क, रेल सुविधा और बिजली बहुत जरूरी है। दिल्ली और रायपुर दोनों जगह भाजपा की सरकार होगी तो ऐसी सुविधाएं तेजी से आखिरी गांव तक पहुंचती हैं। सिकलसेल से मुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। हम 7 करोड़ लोगों की जांच कर उन्हें इस बीमारी से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *