ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / सड़क पर पति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, खुद की भी ली जान

सड़क पर पति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, खुद की भी ली जान

पटना   राजधानी में गुरुवार को पति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गर्दनीबाग थाना के पुलिस कालोनी में बेगूसराय के रहने वाले राजीव कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी मौत के घाट उतार लिया। बताया जा रहा है कि राजीव ने बेगूसराय से पटना आकर इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक पत्नी और बेटी गुरुवार को मायके से लौट रही थीं। दोनों पुलिस कालोनी मोड़ से पैदल चलकर अपने किराए के मकान की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए राजीव ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस का कहना है कि वारदात के मोटिव को लेकर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजीव कुमार की पहली पत्नी का निधन हो गया था। राजीव को पहली पत्नी से एक बेटी भी थी। पत्नी की मौत के बाद लोगों के समझाने के बाद राजीव ने अपनी साली शशि प्रभा से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। आपसी विवाद के परेशान होकर दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक लेने के बाद प्रियंका बेटी के साथ पटना के पुलिस कालोनी में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान में किराए पर रहती थी। प्रियंका सचिवालय में काम करती थी और ऐसा बताया जा रहा है किर राजीव से तलाक के बाद प्रियंका की दूसरी शादी किसी लड़के से तय हो गई थी। राजीव अपनी बेटी को अपने साथ रखन चाहता था। लेकिन बेटी राजीव के व्यवहार की वजह से उससे दूर भागती थी और अपनी दूसरी मां के साथ ही रहना चाहती थी।

About jagatadmin

Check Also

दूसरी महिला के साथ रह रहे प्रोफेसर पति को पत्नी ने ढूंढ कर पीटा छूटी नही मिलने का बनता था बहाना

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति एक ग्रेटर नोएडा की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *