ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / निगम ने किया घर सील तो महिला ने लगा ली आग, पीएम आवास योजना

निगम ने किया घर सील तो महिला ने लगा ली आग, पीएम आवास योजना

राजनांदगांव: लखोली बैगापारा में बने प्रधानमंत्री आवास के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा  कि महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में कब्जा कर रह रही थी।

जिसे नगर निगम की टीम ने सील कर दिया था, जब महिला घर पर नहीं थी। गुरुवार सुबह जब महिला यहां आयी तो सील देखकर बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें महिला का नाम यास्मीन बेगम है। दरअसल, गुरुवार को भी नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद निगम की टीम मौके से भाग निकली।

एक दिन पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही पीएम आवास में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिया है। जिसे अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। महिला की आत्मदाह करने की कोशिश के बाद पीएम आवास लखोली में माहौल गरमा गया है।

About jagatadmin

Check Also

CBI एक्शन मोड में,PSC घोटाले में शामिल आरोपियों का पासपोर्ट होगा रद्द

PSC घोटाले में शामिल आरोपियों का पासपोर्ट होगा रद्द

रायपुर। पीएससी-2021 की परीक्षा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *