nigam

nigam

कार्यालय नगर पालिक निगम, भिलाई
//रूचि की अभिव्यक्ति अंतर्गत्ऑफर आमंत्रण सूचना//
क्र./लोकवि/जोन-3/न.नि./2021/342/142                                        भिलाई, दिनांक 13/08/21
नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत् सेक्टर-2 स्थित ‘‘स्व राजेश पटेल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स’’ परिसर का संचालन, संधारण एवं कोष उपलब्ध कराने के हेतु इच्छुक खेल में रूचि रखने वाले पंजीकृत संस्था/व्याक्ति/एजेंसी से रूचि की अभिव्यक्ति अंर्तगत् ऑॅफर दर तीन लिफाफा पद्वति से दिनांक 04.09.2021 सांय 5:30 बजे तक आमांत्रित किया जाता हैं।

एजेंसी आवेदन पत्र के साथ संस्था का रजिस्ट्रेशन, आयकर प्रमाण-पत्र/पेन कार्ड के साथ रू.750.00 नगद जमा कर कार्यालयीन समय में दिनांक 25.08.2021 सांय 5:30 बजे तक नियम/शर्ते की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्य हेतु ऑफर दर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 04.09.2021 सायं 5ः30 बजे रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त की जावेगी। लिफाफा ‘‘अ’’ में धरोहर राशि के रूप में रू. 50,000.00 का एफ.डी.आर. जोन आयुक्त/कार्यापालन अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई एवं एजेंसी के संयुक्त नाम से देय हो नोटरी से जारी 100/- रू. का शपथ पत्र की मूलप्रति, पेनकार्ड/जीएसटी की प्रति, आयकर क्लीयरेंस प्रमाण पत्र, कोच की सहमति की प्रति, सभी दस्तावेज स्व-हस्ताक्षरित तथा धरोहर राशि लिफाफा ‘‘ब’’ में दर तथा लिफाफा ‘‘स’’ में लिफाफा अ एवं ब डालकर कर जोन आयुक्त जोन क्रं.3 नगर पालिक निगम भिलाई के नाम पर रजिस्टर्ड/ स्पीड पोस्ट डाक से निर्धारित तिथि एवं समय में पहुंचाना होगा। सर्वप्रथम लिफाफा ‘‘अ’’ खोला जायेगा। सभी दस्तावेज निर्धारित शुल्क/धरोहर राशि प्राप्त होने के उपरांत लिफाफा ‘‘ब’’ वित्तीय आफर खोला जावेगा। प्राप्त दर को स्वीकार/अस्वीकार करने का अंतिम निर्णय आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के पास सुरक्षित रहेगा। नियम शर्ते एवं अन्य जानकारी निगम के वेबसाईट www.bhilainagarnigam.com एवं संचालनालय की वेबसाईट  www.uad.cg.gov.in में देखी जा सकती हैं।
जोन आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज क्या है 24 कैरेट गोल्ट का रेट
Next post बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी